फतेहपुर: 7वीं के छात्र शिवकांत की अपहरण के बाद हत्या, किडनैपर्स ने मांगी थी 20 लाख की फिरौती
फतेहपुर, जून 04: खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से है। यहां 1 जून की रात 8 बजे किडनैप हुए 7वीं क्लास के छात्र शिवकांत का शव पुलिस शुक्रवार 04 जून को बरामद कर लिया। अपहर्णकर्ताओं ने छात्र की हत्या कर उसका शव घर से थोड़ी दूर स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने की सूचना पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है।

बता दें कि 7वीं क्लास का छात्र शिवकांत 01 जून की रात 8 बजे लापता हो गया था। 02 जून को अपहर्णकर्ताओं ने छात्र के एवजं में 20 लाख की फिरौती मांगी थी। फिलहाल पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। यह मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना के आदमपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सुनील बाबू उर्फ लाला का 13 साल का बेटा शिवाकांत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। सुनील बाबू मलवा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी माली हालत भी कुछ ठीक नहीं है।
सुनील के अनुसार, बेटा शिवाकांत 1 जून की शाम आठ बजे घर से निकला था और लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिला तो बुधवार की सुबह उन्होंने थाने जाकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पिता सुनील बाबू ने गुरुवार 03 जून को पुलिस को बताया कि उनके पास फिरौती के लिए फोन आया। इसमें एक व्यक्ति ने बेटे के अपहरण की बात बताते हुए 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। सुनील उर्फ लाला को फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे केवल इतना ही कहा कि वह 20 लाख रुपये की व्यवस्था कर ले, नहीं तो वह अपना बेटा खो देंगे।
एसपी सतपाल अंतिल ने बताया था कि अपहरण का केस दर्ज कर अपहृत छात्र के बरामदगी के लिए सर्विलांस के साथ पुलिस की चार टीमें गठित की गई थी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस की सारी कोशिश धरी रह गई। शुक्रवार को शिवाकांत का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है। शिवाकांत की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मौके पर तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications