भाजपा नेता पर नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद। यूपी फर्रुखाबाद में एक महिला ने भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया पर नौकरी लगवाने के बनाने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिल ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, परेशान होकर उसने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

woman alleges physical attack on bjp leader virendra katheria

नौकरी देने के बहाने बनाए संबंध

मामला कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र का है। महिला ने कहा, 'मैं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया के घर पर काम करती थी। एक दिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया और कि मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा, तो मैंने कहा कि घर में तुम्हारी पत्नी है। उन्होंने कहा कि वह मेरी रिश्तेदार है, उसकी चिंता मत करो। इसके बाद मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से मेरी कहीं भी नौकरी नहीं लगवाई और मेरे साथ संबंध बनाते रहे।

महिला से की गई मारपीट

महिला ने कहा, जो महिला घर पर रहती थी, जब यह जानकारी उसको हुई तो उसने मेरे साथ मारपीट भी की। महिला का कहना है कि उसने मामले की शिकायत कोतवाली से लेकर सभी अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+