पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

man killed himself after murdered wife in farrukhabad

क्या है पूरा मामला

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तबलदार नगला मदनपुर निवासी उजवीर अपनी पत्नी जमुना के साथ खेत में आलू खोदने के लिए गए थे| घर पर उनका 30 वर्षीय बेटा रामभजन व 28 वर्षीय पुत्रवधू सुमन ही थी। जब उजवीर खेत से घर पंहुचे तो रामभजन का कमरा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद रामभजन ने पड़ोसियों को बुलाया।

man killed himself after murdered wife in farrukhabad

पुलिस कर रही घटना की जांच

इसके बाद घटना का खुलासा हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। रामभजन ने किसी बात के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद उसी कमरे में कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर जमा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+