घंटो इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, बीमार मां को ठेले पर लादकर अस्पताल ले गया बेटा
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में सरकारी दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। एक मरीज को घंटों इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली, जिसके बाद थक-हारकर एक बेटे ने अपनी मां को ठेले पर लादकर फर्रुखाबाद के राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

क्या है पूरा मामला
मामला फर्रुखाबाद सदर विधायक के मोहल्ले सेनापति स्ट्रीट का है, जहां रहने वाले इस व्यक्ति की मां डायबिटीज और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। गुरुवार को महिला की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद बेटे ने सरकारी सुविधा का सहारा लेना चाहा।

108 नंबर पर कई बार किया कॉल
सबसे पहले 102 नंबर पर फोन किया, जहां से उसको 108 नंबर में काल ट्रांसफर करने की बात कही गई। वहां से 108 नंबर पर कॉल ट्रांसफर होने के बाद कई मिनट तक टरकाया गया, जिसके बाद युवक ने फोन को काटकर 108 एम्बुलेंस को कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।

ठेले पर लादकर ले जाना पड़ा
एक घंटे के इंतजार के बाद युवक के सब्र का बांध टूट गया और उसने अपनी मां को ठेली पर लादकर घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर फर्रुखाबाद के सरकारी जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications