सगाई के बाद लड़के ने रखी ऐसी डिमांड, लड़की ने खुद को गोली मार खत्म कर ली जिंदगी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में 27 वर्षीय एक युवती ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवती की सगाई हो चुकी थी और तीन महीने बाद उसकी शादी होनी थी। युवती के पिता का आरोप है कि सगाई के बाद से ही लड़का लड़की को फोन कर 15 लाख रुपए कैश देने का दबाव बना रहा था। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

girl shot herself before 3 months of marriage

दिसंबर में होनी थी युवती की शादी

फर्रुखाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दीनदयाल बाग में रहने पूर्व सैनिक सत्यवीर सिंह चौहान वर्तमान में मेरापुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है। सत्यवीर का इकलौता बेटा हरदीप सिंह चौहान आगरा में सेना में तैनात है। सत्यवीर ने अपनी 27 वर्षीय पुत्री काजल का विवाह फतेहगढ़ भोलेपुर इंदिरा नगर कॉलोनी में रहने वाले युवक से तय किया था। जानकारी के मुताबिक, काजल की सगाई और गोद भराई की रस्में हो चुकी थीं। दिसंबर में शादी होनी थी।

15 लाख रुपए कैश मांग रहा था लड़का

काजल की मां ने बताया कि लड़के वाले शादी के लिए जल्द कर रहे थे। वहीं, पिता सत्यवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए 15 लाख का बजट तय किया था। लड़के वालों से इस पर बात हो गई थी। इसके बाद रोका, गोद भराई आदि रस्में हो गई थीं। सत्यवीर ने बताया कि लड़का रोज लड़की को फोन करके 15 लाख रुपए नगद देने का दबाव बना रहा था। सत्यवीर सिंह ने बताया कि सीओ सिटी को दिए बयान में कहा कि लड़के द्वारा बनाए जा रहे दबाव की वजह से ही लड़की ने आत्महत्या कर ली। बता दें, युवती ने तमंचे से अपने सिर में गोली मारी, जिससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+