फर्रुखाबाद: हत्यारे सुभाष ने रूस-अमेरिका की घटनाओं के वीडियो देख रचा था षड्यंत्र, 120 सेकेंड में मारा गया
फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित मकान में बच्चों को बंधक बनाने वाले सिरफिरे सुभाष बाथम को हाल ही पुलिसकर्मियों ने मार गिराया। पुलिस का यह ऑपरेशन 120 सेकेंड में पूरा हो गया। जिसके बाद सुभाष की लाश और उसके पास मौजूद अन्य सामानों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। पता चला है कि, पुलिस को सुभाष के स्मार्ट फोन में कई विदेशी घटनाओं के वीडियो मिले हैं। सुभाष ने वर्ष 2004 में रूस के बेसलान स्थित स्कूल में बच्चों को बंधक बनाए जाने की बहुचर्चित घटना के वीडियो देखे थे, उसी घटना की तर्ज पर सुभाष ने फर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाया।

मालूम हो कि, बच्चों को कैद करने के बाद सुभाष ने मकान के अंदर से धमकियां दी थीं कि, यदि पुलिस ने कोई एक्शन लिया तो वह बम ब्लास्ट कर देगा। उस घटना से दो-तीन पहले ही सुभाष ने कमरे में एक टॉयलेट भी बनवाया था। उससे जाहिर होता है कि सुभाष ने सोच-समझकर ऐसा षड्यंत्र रचा था। जिस तरह सुभाष ने हाल ही बच्चों को बंधक बनाया, वह रूस-अमेरिका या ईरान में हो चुकीं किड़नैपिंग की घटनाओं से मिलती-जुलती घटना था।
आईजी के मुताबिक, सुभाष करीब दो माह से इस घटना की तैयारी में था। हत्या के आरोप में वह करीब 10 साल तक जेल में रहा था। चार माह पहले भी चोरी के मामले में जेल गया था और डेढ़ माह पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। उसने जेल में अपने साथी रहे बदमाशों की मदद से ही कई तरह असलहे एवं गोला-बारूद जमा किए। वह तार के जरिए बम बनाने में भी माहिर था।












Click it and Unblock the Notifications