फर्रुखाबाद: भाजपा नेता ने डॉक्टर से की अभद्रता, इमरजेंसी सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टर और मरीज के तीमारदार के बीच विवाद हो गया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने डॉक्टर से अभद्रता की। घटना के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इमरजेंसी को लावारिश हालत में छोड़कर घर चले गए। इस बीच इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, भाजपा नेता किसी सांस के मरीज को लेकर देर रात लोहिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रशांत सेंगर उसी समय अपने कमरे में भोजन कर रहे थे। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने कमरे में घुसकर उनके साथ अभ्र्द्रता की। साथ ही मरीज को लगाया गया आक्सीजन मास्क व पाइप लेकर फरार हो गए।

बंद की इमरजेंसी सेवाएं

बंद की इमरजेंसी सेवाएं

सूचना पर सीएमएस डॉ. एसपी सिंह भी पहुंचे। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिले। डॉ. राजेश तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा और डॉ. प्रशांत ने रात में ही सभी डॉक्टरों ने मीटिंग करने के बाद इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी। इस बीच आने वाले मरीज वापस लौटते रहे और भर्ती मरीज कराहते रहे।

आरोपियों के पकड़े जाने तक बंद रहेगा काम

आरोपियों के पकड़े जाने तक बंद रहेगा काम

बता दें, पांच दिन की हड़ताल के बाद पिछले सप्ताह ही अस्पताल की सेवाएं पटरी पर लौटी थीं। ईएमओ डॉ. प्रशांत ने बताया कि उन्होंने मरीज को देख लिया था। इसके बावजूद मरीज के साथ आए लोग उनके भोजन करते समय बदतमीजी करते हुए कमरे में घुस आए। पूर्व सीएमएस डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक आपातकालीन सेवाएं बंद रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+