फर्रुखाबाद: 21 बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष की पत्नी रूबी को ग्रामीणों ने पीटा, हुई मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जन्मदिन पार्टी के नाम पर 21 बच्चों को अपने घर के अंदर बंधक बनाने वाले शख्स सुभाष की पत्नी रूबी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। पुलिस ने रूबी को ग्रामीणों से बचाकर गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रूबी ने दम तोड़ दिया। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि महिला रूबी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हम पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सीएम ने दिया 'ऑपरेशन मासूम' नाम

सीएम ने दिया 'ऑपरेशन मासूम' नाम

जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली के करथिया गांव में शातिर अपराधी सुभाष बाथम ने गुरुवार (30 जनवरी) शाम जन्म दिन के बहाने 21 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया था। पुलिस ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बदमाश को ढेर कर सभी बच्चों को रात लगभग 1 बजे सुरक्षित निकाल लिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस 'ऑपरेशन मासूम' नाम दिया था। उन्होंने खुद इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी थी।

नहीं खोला था दरवाजा

नहीं खोला था दरवाजा

सुभाष बाथम ने गुरुवार दोपहर घर पर अपनी बेटी गौरी का जन्मदिन होने के नाम पर गांव के बच्चों को बुलाया था। दोपहर तीन बजे तक उसने गांव के 20 बच्चों को इकट्ठा कर लिया। फिर उसने सभी बच्चो को घर में बंद कर लिया। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो पड़ोसी आदेश की पत्नी बबली अपनी पुत्री खुशी और बेटे आदित्य को बुलाने के लिए उसके घर पहुंच गई। उसने दरवाजा खटखटाया तो सुभाष ने खोलने से मना कर दिया। जब उसने ज्यादा जिद की तो उसने कहा कि पहले गांव के लालू को बुलाकर लाओ। जब उसने मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। इस पर बबली अपने घर आई और परिजनों को जानकारी दी।

पुलिस-ग्रामीणों पर की फायरिंग, फेंका हैंड ग्रेनेड

पुलिस-ग्रामीणों पर की फायरिंग, फेंका हैंड ग्रेनेड

सूचना पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा तो शातिर अपराधी ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं उसने अंदर से हैंड ग्रेनेड भी फेंका, जिसमें इंस्पेक्टर, पीआरवी के दीवान जयवीर और सिपाही अनिल घायल हो गए। इससे पुलिस पीछे हट गई। इस दौरान जब एक ग्रामीण उसे समझाने के लिए आगे बढ़ा तो उसने बंदूक से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली ग्रामीण के पैर में लगी है। साथ ही बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले शख्स ने घर के अंदर से चिल्लाकर धमकी दी कि उसके पास 30 किलो गोला-बारूद है।

एटीएस कमांडो ने मार गिराया सुभाष बाथम को

एटीएस कमांडो ने मार गिराया सुभाष बाथम को

फर्रुखाबाद में हालात बिगड़ते देख एटीएस कमांडो मौके पर पहुंचे। कमांडो का प्रयास था कि जल्द से जल्द बच्चों को बचाया जा सके। इस घटना पर लखनऊ के आला अफसरान की भी निगाह बनी रही। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश सरकार के गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी बताया कि बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले व्यक्ति को एक ऑपरेशन में मार दिया गया है और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस और इसकी टीम के लिए 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है जिसने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

मर्डर केस में सजायाफ्ता है बंधक बनाने वाला शख्स

मर्डर केस में सजायाफ्ता है बंधक बनाने वाला शख्स

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामशास्त्री ने बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'जिस व्यक्ति ने बच्चों और महिलाओं को बंधक बनाया हुआ था, वो गांव में ही रहता है। उसे एक मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है और फिलहाल वो जमानत पर बाहर था। उसने अपने घर पर बच्चों को एक जन्मदिन पार्टी के नाम पर बुलाया था और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उसने गांव वालों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस के ऊपर ग्रैनेड से हमला किया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+