1 साल पहले थप्पड़ मारने का बदला बीच सड़क पर युवक को हथौड़े मारकर लिया, फरीदाबाद में 2 अरेस्ट
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पुलिस-कानून व्यवस्था से बेखौफ कुछ लोगों ने एक युवक को सरेराह हथौड़े मारे। युवक के हाथ-पांव पर ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरा कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद यह मामला हाईलाइट हो गया। वीडियो में हमलावर बीच सड़क एक युवक पर हथौड़े और रॉड से हमला करते हुए साफ दिख रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि, इन लोगों ने युवक से सालभर पहले हुई एक झड़प का बदल लिया। उस युवक ने हमलावरों के एक भाई को एक साल पहले थप्पड़ मारा था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने उसे सड़क पर घेर लिया और ताबड़तोड़ हथौड़े मारे। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहपुर चंदीला गांव निवासी ललित और प्रदीप के रूप में हुई है। उन्होंने पूछताछ में कहा कि, एक साल पहले भाई को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए उस युवक को निशाना बनाया।

घटना के वक्त आस-पास के कुछ लोगों ने हमलावरों से युवक को बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन हमलावर युवक के पैरों पर ताबड़तोड़ वार करते रहे। इस पूरी वारदात का दिल दहला देने वाला वीडियो अब वायरल हो गया है। पुलिस का कहना है कि, अधमरे युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं, वीडियो सामने पर पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।फरीदाबाद के डीएसपी नितीश अग्रवाल ने बताया कि, आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
डीएसपी ने कहा कि, जिस युवक को हथौड़े मारे गए..उसका नाम मनीष है। आरोपियों के मुताबिक, मनीष ने 2020 में प्रदीप के भाई योगेश के साथ थाना एनआईटी के एरिया में मारपीट की थी। उस घटना की शिकायत एनआईटी थाना में दर्ज कराई गई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी सचिन, ललित और प्रदीप कार में आए। उन्हें बड़खल झील के पास मनीष मिल गया। जिसे तीनों ने बुरी तरह घायल किया। अब तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications