फरीदाबाद में नेता के घर मिला 50 ऑक्सीजन सिलेंडरों का जखीरा, हरियाणा पुलिस ने गाड़ी समेत जब्त किए

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक नेता के घर ऑक्सीजन सिलेंडरों का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर द्वारा बताया गया कि, आरोपी कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी रह चुका है और उसने निर्दलीय भी चुनाव लड़ा है।

stock of 50 Oxygen cylinders seized in Faridabad, a former Congress leaders house

आरोपी का नाम बिजेंद्र मावी है। वह नहरपार इंद्रा काम्प्लेक्स निवासी है।साल 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिगांव सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल का पदाधिकारी भी रह चुका है। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड का कहना है कि, अब पार्टी से उसका कोई नाता नहीं है। सुमित गौड के मुताबिक, बिजेंद्र मावी अब कांग्रेस का कोई पदाधिकारी है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर ने बताया कि, क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जानकारी पाई थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। मौके से टेंपो में लदे 50 आक्सीजन सिलेंडर बरामद किए गए। जिनमें 8 भरे हुए थे। जबकि बाकी खाली थे। उन्होंने कहा कि, हमें मुखिबर से सूचना मिली थी कि एक शख्स के पास बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर हैं, जो कि उनकी कालाबाजारी करता है।

क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंची और टाटा 407 गाड़ी में 42 सिलेंडर और 8 सिलेंडर उसके घर से बरामद किए। आरोपी से सिलेंडर सप्लाई करने का लाइसेंस मांगा गया तो वो कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी समेत सभी 50 सिलेंडर जब्त कर लिए गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+