जिम ट्रेनर ने 90 रुपये में मुर्गा काटने वाला चाकू खरीदा, फिर मरीज बनकर डॉक्टर की फैमिली को मार डाला

फरीदाबाद। हरियाणा में पिछले हफ्ते बल्लभगढ़ के सेक्टर-7ए में हुई रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी शिक्षिका पत्नी भारती उर्फ सुदेश, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चारों के हत्यारा एक जिन ट्रेनर मुकेश था। मुकेश को पुलिस ने 2 दिन पहले महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुकेश ने वारदात से पहले की और बाद की कहानी सुनाई है। मुकेश का कहना है कि कर्ज के चलते चोरी की नीयत से मैं उस डॉक्टर के घर में घुसा था। चाकू को मैं उन्हें डराने के लिए लेकर गया था। मगर, वहां मैंने एक-एक करके सभी को मार डाला।''

चोरी करने आया था, फैमिली को मार डाला

चोरी करने आया था, फैमिली को मार डाला

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी मुकेश ने कुबूला है कि उसने मुर्गा काटने वाले चाकू को वारदात से 4 दिन पहले डबुआ कॉलोनी की एक दुकान से 90 रुपए में खरीदा था। मुकेश का कहना है कि उस पर पांच लाख रुपये कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने डॉक्टर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी।

खून से सने कपड़े-जूते की बरामदगी बाकी

खून से सने कपड़े-जूते की बरामदगी बाकी

बहरहाल मुकेश की निशानदेही पर 4 लोगों की हत्या हत्या में प्रयुक्त चाकू व चोरी की गई ज्वैलरी बरामद कर ली है। उसे रिमांड पर लेकर अन्य सुबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। अभी आरोपी के खून से सने कपड़े और जूतों की बरामदगी होनी बाकी है। वारदात के बाद आरोपी इन्हें शिरडी जाते समय रास्ते में मध्यप्रदेश में कहीं पर फेंककर चला गया था।

मरीज बनकर घुसा था घर में

मरीज बनकर घुसा था घर में

मुकेश ने वारदात के बारे में बताते हुए कहा कि एक्सरे कराने के बहाने मैं डॉक्टर के घर में घुसा था। वारदात को अंजाम देने के लिए मरीज बनने का नाटक किया और अपना नाम राहुल बताया। जहां डॉक्टर प्रवीण एक्सरे फीस लेकर मुझे बेसमेंट में एक्सरे करने ले गए, इसी बीच मैंने चाकू निकाल लिया। डॉक्टर से कहा कि जो भी कुछ है, सब मुझे दे दो। यह सुनते ही डॉक्टर ने शोर मचा दिया। तब जो भी सामने आया, मैंने सबको चाकू घोंपा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+