हरियाणा में नौकरी दिलाने की बात कहकर हाथरस के युवक ने युवती को बुलाया, रेप कर ब्लैकमेल करने लगा
फरीदाबाद। हरियाणा की एक युवती ने हाथरस के रहने वाले एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, वह एक कंपनी में नौकरी करती थीं। उसी कंपनी में हाथरस का ब्रिजेश भी नौकरी करता था। जहां दोनों के बीच जान-पहचान हुई। वह उस पर भरोसा करने लगी। एक दिन ब्रिजेश ने उससे अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए फरीदाबाद ले गया। फरीदाबाद के एक होटल में उसने हवस का शिकार बनाया। साथ ही अश्लील फोटो खींचे और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि, ब्रिजेश अश्लील फोटो और वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करने लगा। इस पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, युवती ने शिकायत में कहा है कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। यह नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से रेप कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला है।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और अब उसे खोजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, उसका नाम युवती ने ब्रिजेश बताया है। युवती के मुताबिक, वह उसी की कंपनी में काम करता था। वह हाथरस का है।












Click it and Unblock the Notifications