हरियाणा में कोरोना वॉरियर्स पर हमला, भीड़ ने स्वास्थ्यकर्मियों को डंडे मारे, भागकर बचाई जान
फरीदाबाद. हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-62 इलाके में मंगलवार को सर्वे करने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ। स्थानीय लोगों की भीड़ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा वर्कर एवं पुलिसकर्मी को डंडे मारे। इस दौरान एक आशा वर्कर और पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ से भी एक युवक जख्मी हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता घटनास्थल पहुंची। मौके पर भारी भीड़ लग गई। जिला पुलिस ने कहा कि, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद के सेक्टर 22 की घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद स्थित सेक्टर-65 की रहने वाली आशावर्कर रेखा शर्मा कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने वाली टीम में शामिल थीं। वह सेक्टर-62 के एक मकान पर पहुंचीं तो कुछ लोग उनके सवालों पर भड़क गए। उन लोगों ने उन्हें वहां से वापस चले जाने को कहा। इन स्वास्थ्यकर्मियों को वे धमकाने भी लगे और अपनी जानकारी देने से मना कर दिया। जिसके बाद उनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। तब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने कहा कि टीम वहां सर्वे न करे, उन लोगों से आगे दूसरे मकानों की जांच में जुट जाएं।

स्वास्थ्यकर्मियों को देख वह भड़क गए
उसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर रेखा, एक डॉक्टर और दो सिपाहियों को सर्वे करने के लिए उसी मकान में भेजा, जहां कुछ समय पहले लोगों ने उन्हें वापस भेज दिया था। स्वास्थ्यकर्मियों को देख वह फिर भड़क गए। उनमें से एक युवक टीम के साथ बदतमीजी करने लगा। उसके बाद पुलिस ने उसे वहां से भगाया।

लाठी-डंडों से बोल दिया धावा
तब वह गाली-गलोच करते हुए सीढ़ियां चढ़ने लगा तो गिर गया। वह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसने अपने इलाके के लोगों को हल्ला करके बुला लिया। उसके बाद वहां जमा हुए लोगों ने लाठी-डंडों से स्वास्थ्यकर्मियों पर धावा बोल दिया।












Click it and Unblock the Notifications