विवाहिता को प्रेमी संग परिवार वालों ने पकड़ा, दोनों की पिटाई कर काटी नाक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में तालिबानी सजा का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर पहले तो जमकर पीटा। फिर दोनों की नाक काट दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है।

villagers cut the nose of a lover-girlfriend In Ayodhya

क्या है मामला
पिपरा गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता के इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध थे। विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे। इस बात की भनक विवाहिता के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एक दिन पहले भी विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंचा तो परिवार वालों ने घेराबंदी कर दी, लेकिन विवाहिता ने अपने प्रेमी को भूसे में छिपा दिया। जिसके चलते वह पकड़ में नहीं आया और बच गया।

दोनों की दी तालिबानी सजा
सोमवार की रात ऐसा न हो सका और विवाहिता के घर से निकल अपने घर को जा रहे प्रेमी को परिवार ने धर दबोचा। प्रेमी के हाथ लगते ही परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा। मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की। इसके बाद विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले उसकी नाक काटी और फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही किया गया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। हालांकि, वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+