Republic Day parade: कर्तव्यपथ पर छा गई अयोध्या की झांकी, रामनगरी की झलक ने मोह लिया मन

Republic Day parade: 26 जनवरी को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के दौरान राज्यों की ओर से भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें रामनगरी अयोध्या की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

Republic Day parade

Republic Day parade: 26 जनवरी को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्यपथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा झंडा रोहण के बाद परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यों की ओर से भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें DRDO, इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ उत्तर प्रदेश की झांकी भी देखने को मिली। रामनगरी अयोध्या की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए गए तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया, जो सबसे अलग नजर आई। झांकी में गुरु ऋषि वशिष्ठ की एक विशाल प्रतिमा अगले हिस्से में रखी गई। रथ पर भगवान राम, मां सीता के साथ लक्ष्मण बैठे नजर आए। वहीं इसके आगे जलता हुआ दीपक भी नजर आया, जो अज्ञानता को खत्म कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने का प्रतीक है। यह दूसरा मौका है जब यूपी झांकी की थीम में अयोध्या को शामिल किया गया है।

यूपी में 2017 से तीन दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस में जो झांकी नजर आई वो अयोध्या दीपोत्सव समारोह से प्रेरित थी। बता दें, दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के प्रमुख मंदिरों और मठों में रोशनी, सरयू आरती, सजावट और दीपों की रोशनी की जाती है। 2017 में यूपी ने राम आईसी पैड़ी पर 1.71 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 2022 में फिर से 15 लाख से ज्यादा दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया। साल दर साल अयोध्या दीपोत्सव रिकॉर्ड बना रहा है।

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती तेईस झांकियां - राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां भी कर्तव्य पथ पर चलेंगी। कर्तव्य पथ पर आज निकली दीपोत्सव की झांकी के साथ ही राम की पैड़ी, पुष्पक विमान, लंका विजय और लंका की जीत के बाद अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों की ओर से श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वागत को प्रदर्शित किया गया। झांकी में भगवान राम दरबार की सवारी को चलता हुआ दिखाया गया।

Recommended Video

    Republic Day Parade इस बार होगा बेहद खास, Made in India का दिखेगा दम | वनइंडिया हिंदी

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी बने मुख्य अतिथि
    बता दें, देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्टपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मुख्य अतिथि हैं। इस गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना ने भी भाग लिया है। साथ ही दोनों देशों के सेनाएं राजस्थान के जैसलमेर में युद्धाभ्यास भी कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+