यूपी: अयोध्या में दो सगी बहनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ayodhya News (अयोध्या)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रही दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में हड़कंम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल का निरीक्षण कर मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

two sister murder in ayodhya

जानकारी के अनुसार, घटना अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। यहां के निवासी रामकृष्ण पांडे की पुत्रवधु मोनी (25) व उसकी बहन प्रियंका का शव उनके घर पर खून से लथपथ मिला। घटना के वक्त विवाहिता का ससुर गांव से दूर गन्ने के क्रेशर पर रात्रि ड्यूटी पर गया था जबकि उसका पति संतराम पांडेय लुधियाना में कोई नौकरी करता है। घर में दोनों बहनें अकेले थीं।

बता दें कि घटना का खुलास उस वक्त हुआ जब दूधिया दूध देने आया। तो उसने आवाज लगाई। कोई आहट ना मिलने पर दूधिये ने दरवाजा खोला, तो वह खून से लथपथ दोनों के शव पड़े देख सन्न रह गया। जानकारी मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+