यूपी में अखिलेश-मायावती गठबंधन पर क्या बोले शिवपाल यादव?

Ayodhya News, अयोध्या। सपा-बसपा गठबंधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने शिवपाल सिंह यादव पर सीधे-सीधे आरोप लगाया कि शिवपाल और अन्य लोगों की जो पार्टियां हैं, उनके पीछे बीजेपी का हाथ है। वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा-बसपा का महागठबंधन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है।

Shivpal Singh Yadav speaks on the big Mahagathbandhan in UP

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां सपा-बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हमारे बिना कोई भी गठबंधन महागठबंधन नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व सेकुलर पार्टियां ही भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकती है इसके लिए महागठबंधन बनना जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ सीबीआई की खनन मामले पर जांच को लेकर अखिलेश यादव का नाम आने पर शिवपाल यादव ने कहा कि जांच शुरू हुई है जिसका नाम होगा उसका नाम सामने आ ही जाएगा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जांच बहुत देरी से शुरू हुई इसकी जांच और पहले शुरू होनी चाहिए थी।

वहीं, दूसरी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन भाजपा के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी का समझौता भी कृष्णा पटेल गुट अपना दल से हुआ है और अपना दल के साथ ही यूपी में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा-बसपा गठबंधन पर संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन तो हो गया है अब जनता इसे किस तरह लेती है यह चुनाव में ही मालूम पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+