मौनी अमावस्या से पहले अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, लाखों श्रद्धालु करेंगे स्नान
Ayodhya news, अयोध्या। अयोध्या में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है। कल मौनी अमावस्या है और अयोध्या में मोनी अमावस्या के मौके पर लाखों की भीड़ होती है। यही नहीं प्रयागराज से स्नान कर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। इसके साथ ही अयोध्या के आसपास जनपदों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं, जिससे 5 से 6 लाख की भीड़ मौनी अमावस्या से लेकर दो से तीन दिनों तक भीड़ बनी रहती है।

शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
डीएसपी, अयोध्या सर्किल राजू साव ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के मद्देनजर अयोध्या में कल रूट डायवर्जन रहेगा। टेढ़ी बाजार चौराहे से चार पहिया वाहन अयोध्या शहर के अंदर नहीं जा सकेंगे।
लगाई गयी अतिरिक्त पुलिस फोर्स
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगायी गयी है। अतिरिक्त पुलिस फोर्स में 100 सिपाही, 50 सब इंस्पेक्टर एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी फ्लड कंपनी सरयू नदी में लगाई गई है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications