इकबाल अंसारी के साथ खड़े पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा- राम मंदिर बनेगा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रचार के लिए अयोध्या आए। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और कहा कि राम मंदिर विवाद की समाप्ति हिंदू और मुस्लिम के बीच एकता को मजबूत करेगा। उनका स्वागत बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने किया। संतों ने भी प्रह्लाद मोदी को साफा पहनाया और भगवान राम की मूर्ति भेंट की। प्रह्लाद मोदी ने कहा कि राम मंदिर विवाद के निपटारे के बाद अयोध्या के माहौल में वे बदलाव देख रहे हैं। अब हिंदू और मुस्लिम के बीच झगड़ा नहीं रहा। कहा कि अब हिंदू और मुस्लिम के बीच अयोध्या में एकता होगी और वह देश के लिए भी मिसाल बनने का काम करेगी।

Ram Temple will be symbol of Hindu Muslim Unity said Prahlad Modi

प्रह्लाद मोदी ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली बार जब वे अयोध्या आए थे तो उस समय उन्होंने कुछ और ही हालात देखे थे। कहा कि राम मंदिर विवाद खत्म होने के बाद अब वे अयोध्या में बदलाव को देख रहे हैं। राम मंदिर को लेकर हिंदू और मुस्लिम के बीच जो झगड़ा चल रहा था, उसका हल मिल गया है। इसके बाद अब हिंदू और मुसलमान दोनों ही प्रगति की राह पर हैं और इससे देश भी तरक्की करेगा। देश में हिंदू और मुसलमान एक साथ चलेंगे तो तरक्की ही तरक्की होगी।

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह राम मंदिर हिंदू और मुस्लिम के बीच भाईचारे का प्रतीक भी बनेगा। अब तक अयोध्या की पहचान विवाद की धरती के रूप में थी लेकिन राम मंदिर विवाद हल होने के बाद अब इसकी पहचान विकास की धरती के तौर पर होगी। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी कहा कि अयोध्या में आने वालों का पहले भी स्वागत होता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई अयोध्या आए हैं तो उनका भी स्वागत किया है। कहा कि भाईचारा हमेशा से अयोध्या की पहचान रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+