Ram Mandir: कंगना रनौत ने कहा 22 के बाद फिर होगी रामराज की स्थापना, विरोधियों को लेकर कही बड़ी बात
Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन प्रारंभ हो गया है। अधिकतर वीवीआई फ्लाइट से अयोध्या एयरपोर्ट फिर सड़क मार्ग से अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी शनिवार को अयोध्या पहुंचीं।
फ्लाइट से उतरने के बाद अयोध्या एयरपोर्ट के बाहर उन्होंने मीडिया से बात भी की। इस दौरान उनके साथ वीर सावरकर के पुत्र रंजीत सावरकर भी अयोध्या आए। एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि 22 जनवरी को पुनः रामराज्य की स्थापना होगी।

कंगना रनौत ने यह भी कहा कि जो लोग दुर्बुद्धि से ग्रस्त हैं उनके द्वारा ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनर्गल बयान बाजी की जा रही है। कहा कि प्रभु श्री राम जब चाहेंगे तो ऐसे लोगों को भी सद्बुद्धि मिलेगी और वह भी अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए जरूर आएंगे।
वेटिकन सिटी की तरह अयोध्या का महत्व
कंगना रनौत ने कहा कि जिस तरह विश्व में वेटिकन सिटी का महत्व है इस तरह हमारे लिए अयोध्या का महत्व है। भगवान राम का चरित्र प्रत्येक हिंदू के दिल में जानता है और सनातन ही सत्य है। एयरपोर्ट पर उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए उसके बाद सड़क मार्ग से वे अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान कर गईं।
आरएसएस नेताओं के साथ ही कई साधु संत भी पहुंचे अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट से भी लगातार साधु संतों का आवागमन हो रहा है। शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर आने वाले विभिन्न विमान से देश दुनिया के कई साधु संत अयोध्या पहुंचे। रविवार को भी साधु संत के साथ ही वीवीआइपी के आगमन की बात कही जा रही है।
ऐसे में अयोध्या एयरपोर्ट पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है जिसके चलते अयोध्या एयरपोर्ट छावनी में तब्दील हो चुका है। वहीं राम मंदिर उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications