राम मंदिर निर्माण: ट्रस्ट को अब तक मिला 30 करोड़ से अधिक का दान, विदेशों से मिले 7 करोड़

अयोध्या। 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के लिए भूमि पूजन और आधारशिला रखने का कार्यक्रम है जिसकी भव्य तैयारी अयोध्या में की गई है। साथ ही, मंदिर निर्माण के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोष में लोग दान राशि भी जमा कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के खजांची ने बताया है कि 4 अगस्त तक 30 करोड़ से अधिक दान राशि मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त तक 11 करोड़ का अतिरिक्त फंड ट्र्स्ट के पास जमा होगा जिसे कथावाचक मोरारी बापू ने देश के दान दाताओं से जुटाया है।

Recommended Video

    Ram Mandir Ayodhya: बनने के बाद ऐसा दिखेगा भव्य राम मंदिर | Ram Temple | वनइंडिया हिंदी
    Ram janmbhoomi trust got fund of thirty crores upto Four August

    विदेशों से जुटाए गए 7 करोड़ का दान
    ट्रस्ट के खजांची स्वामी गोविंद देव गीरी ने बताया कि मोरारी बापू के जुटाए हुए 11 करोड़ के अलावा विदेशों में रह रहे मंदिर समर्थकों ने भी अब तक 7 करोड़ का दान दिया है। विदेशों से जो दान मिल रहे हैं उसमें एफसीआरए सर्टिफिकेट को ट्रस्ट के पास जमा करना अनिवार्य है। एफसीआरए सर्टिफिकेट के बिना विदेशों से फंड स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक सर्टिफिकेट नहीं मिल जाते हैं तब तक 7 करोड़ के दान को अभी होल्ड पर रखा जाएगा।

    Ram janmbhoomi trust got fund of thirty crores upto Four August

    प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगाएंगे
    5 अगस्त के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए महंत राजकुमार दास ने बताया कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पारिजात का पौधा लगाएंगे। पारिजात को दैवीय वृक्ष माना जाता है। प्रधानमंत्री पहले श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे जहां वे भगवान श्री रामलला विराजमान पूजा में भाग लेंगे। फिर पारिजात का पौधा लगाने का कार्यक्रम होगा जिसके बाद भूमिपूजन होगा।

    Ram janmbhoomi trust got fund of thirty crores upto Four August

    अयोध्या में लोगों ने दिए जलाए
    अयोध्या जिले में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन और आधारशिला रखने के कार्यक्रम से पहले लोगों ने दिए जलाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अयोध्या में इंतजामों के निरीक्षण के दौरान दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया था। उन्होंने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में दीपोत्सव मनाया। मुख्यमंत्री आवास को सजाया गया। दीये जलाकर मुख्यमंत्री ने पटाखे भी छोड़े।

    Ram Mandir Inaguration Preparation In Full Swing In Ayodhya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+