'राम के बिना अयोध्या है ही नहीं, अयोध्या तो वहीं है जहा राम है', राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा

'राम के बिना अयोध्या है ही नहीं, अयोध्या तो वहीं है जहा राम है', राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा

अयोध्या, 29 अगस्त: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या दौरे पर हैं। वो प्रेसीडेंशियल ट्रेन आज यानी रविवार (29 अगस्त) सुबह साढ़े 11 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंचे। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने बाद राष्ट्रपति राम कथा पार्क पहुंचे और रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।

President Ram Nath Kovind is on visit ramnagari Ayodhya

Recommended Video

    President Ramnath Kovind in Ayodhya: राष्ट्रपति बोले- 'राम के बिना अयोध्या नहीं है' | वनइंडिया हिंदी

    रामलला के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'राम के बिना अयोध्या है ही नहीं। अयोध्या तो वहीं है जहां राम है। इस नगरी में प्रभु राम हमेशा के लिए विराजमान है इसलिए यह स्थान सही अर्थों में अयोध्या है। अयोध्या का शाब्दिक अर्थ है कि जिसके साथ युद्ध करना असंभव हो।'

    राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आप सब के बीच अयोध्या में इस रामकथा पार्क में आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। हम सब रामकथा के महत्व के बारे में जानते हैं। यह कहा जा सकता है कि भारतीय जीवन मूल्यों के आर्दश और उपदेश रामायण में समाहित है।

    इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन कर कला एवं संस्कृति के माध्यम से रामायण को जन-जन तक पहुंचाने का जो अभियान आज शुरू किया है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम की सरहाना करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+