राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम
अयोध्या। 5 अगस्त वो ऐतिहासिक तारीख है, जिस दिन भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि-पूजना किया जाएंगे। भूमि-पूजन कार्यक्रम के लिए दो दिन का समय शेष रह गया हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। लेकिन भूमि पूजन में शामिल होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी जाएंगे। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि पीएम मोदी पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां उनके लिए विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी।
Recommended Video

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के शेड्यूल में 7 मिनट का समय दिया गया है। इसमें पीएम का आना-जाना भी शामिल है, पीएम मोदी को पूजन में करीब 3 मिनट का समय लगेगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पांच अगस्त को 11:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां करीब तीन घंटे रुकेंगे। दोपहर करीब 2 बजे पीएम अयोध्या से रवाना हो जाएंगे।
हनुमानगढ़ी पहुंची SPG की टीम
इस बीच हनुमानगढ़ी में तैयारियां शुरू हो गई है। एसपीजी की टीम और प्रशासनिक अधिकारी हनुमानगढ़ी पहुंच गए हैं और यहां सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। हनुमानगढ़ी में पीएम मोदी हनुमान जी की परिक्रमा करेंगे फिर राम मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंच पर रहेंगे पांच लोगों मौजूद
बता दें कि कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी के लिए एक छोटा सा मंच बनाया जा रहा है। इस मंच पर सिर्फ 5 लोग ही मौजूद रहेंगे। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी स्वयं, सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications