अयोध्या में जर्जर मंदिरों के लिए नगर निगम का आखिरी नोटिस, नहीं माना तो ढहा देंगे
फैजाबाद। यूपी के अयोध्या में नगर निगम ने क्षेत्र के 176 जर्जर मंदिरों व भवनों के मालिक सर्वराहकारों को आखिरी नोटिस जारी किया है। यह सभी जर्जर मंदिर व भवन जानलेवा साबित होने के कगार पर हैं जिसको लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने आगाह किया है कि उन भवनों मंदिरों को खुद ढहा दिया जाए या तो उसका पुनर्निर्माण कराया जाए नहीं तो नगर निगम खुद उस जर्जर भवनों व मंदिर को ढहाएगी और ढहाए जाने में आने वाले खर्च को मालिक से ही वसूल करेगी।

नगर निगम की कार्रवाई की जद में कई प्राचीन मंदिर भी आ रहे हैं जो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास व राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के शिष्य रामदास को एक जर्जर मंदिर के लिये भी नोटिस भेजा गया है। नोटिस को लेकर अयोध्या में सरगर्मियां तेज हो गई है। कुछ तो ऐसे हैं जो पुनर्निर्माण के लिए नगर निगम को पत्र भी लिख चुके हैं।

कुछ पर नगर निगम ने कार्रवाई भी की है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अभी तक नगर निगम को ढहाए जाने या पुनर्निर्माण की भी सूचना नहीं दी है। ऐसे लोगों को नगर निगम ने चिन्हित कर कार्रवाई करने का मूड बना लिया है।
ये भी पढ़ें- Video: कॉलेज का गेट बंदकर छात्राओं ने मनचले की निकाल दी सारी हीरोगीरी, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा












Click it and Unblock the Notifications