अयोध्या: संपत्ति के लालच में चाचा और दामाद ने की थी शख्स की हत्या, गिरफ्तार

अयोध्या। अयोध्या के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में हुई अधेड़ किशन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संपत्ति की लालच में अधेड़ किशन की हत्या उसके सगे चाचा और चचेरे दामाद ने की थी। पुलिस ने चाचा और चचेरे दामाद को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र का है। 23 जुलाई को अधेड़ किशन का शव भिटौरा लोटन बाग मार्ग पर मिला था। पोस्टमार्टम में किशन की गला दबाकर हत्या की वजह सामने आई। किशन की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सगे चाचा सहज राम व चचेरे दामाद शिवमंगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

man murdered for property two relative arrested

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने संपत्ति की लालच में गला दबाकर हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, किशन रुदौली कोतवाली के सहनी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में अपने पाही टीकर गांव में रहता था। किशन बेऔलाद था और जमीन काफी थी। कई बार चाचा ने भतीजे से कहा भी कि उसको औलाद नहीं है वो अपनी जमीन उसके नाम कर दें, लेकिन किशन ने मना कर दिया।

चाचा और चचेरा दामाद गिरफ्तार

इसके बाद चाचा ने भतीजे की हत्या के लिए योजना बनाई और इस योजना में चाचा सहज राम ने दामाद शिवमंगल को भी शामिल कर लिया। वारदात की देर शाम जब किशन सहनी से टीकर गांव साइकिल से लौट रहा था, तभी भिटौरा लोटन बाग मार्ग पर दोनों ने किशन को गिरा कर गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चाचा और चचेरे दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+