निकाह के बाद दहेज के लिए किया प्रताड़ित, बेटी होने पर दिया तीन तलाक
अयोध्या। अयोध्या में तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। महिला को उसके शौहर ने दिल्ली से फोन पर तलाक दे दिया। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दहेज के लिए किया प्रताड़ित
पीड़िता चमन बानो का निकाह एक अप्रैल 2018 को दिल्ली के रहने वाले आमिर खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही चमन बानो का पति आमिर कम दहेज लाने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने लगा। 20 जुलाई 2018 को आमिर खान अपनी बीवी को मारपीट कर गर्भावस्था में दिल्ली से लाकर फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया था। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और अपनी मायके वालों को पूरी जानकारी दी।
दिल्ली से फोन पर दिया तीन तलाक
6 दिसंबर 2018 को महिल ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। 7 अगस्त 2019 को रात में लगभग 10 बजे आमिर खान ने अपनी पत्नी से गाली-गलौज करते हुए फोन पर तीन तलाक दे दिया। मामला अब पुलिस के पास है। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications