अयोध्या: दीपोत्सव से पहले महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ होने पर मेदांता रेफर

अयोध्या। 13 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। उससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ गई है और अयोध्या से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल उनको एंबुलेस से ले जाया गया है। उनको फिर से सांस लेने में दिक्कत हो रही है और सीने में भी तकलीफ है। अगस्त में कोरोना संक्रमण के बाद उनका उपचार मेदांता हॉस्पिटल में चला था। सितंबर के पहले सप्ताह में वे संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हुए थे।

Mahant Nritya Gopal Das ill befor Deepotsav referred to Medanta Hospital

सोमवार को 82 साल के महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक हालत बिगड़ने लगी। अयोध्या में उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उनको एंबुलेंस से लखनऊ रवाना किया गया। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा महंत नृत्य गोपाल दास को देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि महंत जी की सेहत खराब थी, उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद उनको मेदांत हॉस्पिटल ले जाया गया है। महंत नृत्य गोपाल दास की कोरोना वायरस जांच हुई जिसमें वे निगेटिव पाए गए हैं।

13 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। ऐसे में महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत बिगड़ने से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों में चिंता है। ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि महंत जी को बेहतर इलाज के लिए मेदांता ले जाया गया है। वे जल्दी स्वस्थ होकर लौटें, ऐसा वे चाहते हैं।

अगस्त में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। महंत के दो शिष्य भी जांच में कोरोना संक्रमित मिले थे। महंत नृत्य गोपाल दास सितंबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस निगेटिव हुए तो वे डिस्चार्ज होकर अयोध्या लौटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+