महज 22 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुई किन्नर बिंदु ने छोड़ी पार्टी, भाजपा प्रत्याशी के लिए करेंगी प्रचार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 22 दिन पहले कांग्रेस ज्वॉइन करने वाली समाजसेवी किन्नर गुलशन बिंदु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताई है। किन्नर गुलशन बिंदु भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन जुलुस में शामिल होंगी। यही नहीं जनसभा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के साथ भाजपा का मंच भी साझा करेंगी। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही लखनऊ जाकर भाजपा में शामिल होंगी।

सपा के बाद कांग्रेस, अब भाजपा

सपा के बाद कांग्रेस, अब भाजपा

किन्नर गुलशन बिंदु सपा के बाद कांग्रेस और अब भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल खत्री को झटका लगा है। कांग्रेस में 22 दिन पूर्व जाने वाली समाजसेवी किन्नर गुलशन बिंदु उसी समय नाराज नजर आ रही थीं जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में गुलशन बिंदु नजर नहीं आईं।

ये भी पढ़ें: फैजाबाद लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

भाजपा में जताई आस्था

भाजपा में जताई आस्था

कयास लगने शुरू हो गए थे कहीं न कहीं किन्नर गुलशन बिंदु कांग्रेस से नाराज हो गई हैं और आज उसका खुलासा भी हो गया कि अब वह कांग्रेसी नहीं भाजपा में आस्था जता रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वही गरीबों के मसीहा हैं और वही राज करेंगे। कांग्रेस ज्वॉइन करने के बारे में बताया कि उन्होंने प्रियंका को आशीर्वाद दिया था और आशीर्वाद देना कोई गुनाह नहीं है।

2012 में निर्दल लड़ा था विधानसभा चुनाव

2012 में निर्दल लड़ा था विधानसभा चुनाव

किन्नर गुलशन बिंदु ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और बड़े पैमाने पर सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के वोट काटे थे, जिसके बाद से किन्नर गुलशन बिंदु सपा के लिए काम कर रही थीं। फिर अचानक वो कांग्रेस में शामिल हो गईं। सपा में रहते अयोध्या नगर निगम के मेयर का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह रनरअप रही थीं। गुलशन बिंदु ने कहा कि अब वे भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए वोट मांगेगी और उनका प्रचार भी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+