'राहुल गांधी को संसद में बोलने न दें', हनुमानगढ़ी के संत राजू दास भड़के, कहा- ये 140 करोड़ भारतीयों का अपमान

Rahul Gandhi's statement in Parliament: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर विवाद हो गया है। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ ही हिंदू धर्म के संत द्वारा भी इस मामले को लेकर नाराजगी प्रकट की जा रही है।

इसी बीच अयोध्या के संत राजू दास का भी बयान सामने आया है। राजू दास ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। मैं सांसदों से आग्रह करता हूं कि वे राहुल गांधी को संसद में तब तक बोलने लगे जब तक वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते हैं।

hanumangadi-ke-sant-raju-das-ne-kaha-dont-allow-rahul-gandhi-to-speak-in-parliament

दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में कहा कि, 'जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो हिंसा, नफरत करते हैं' हालांकि बाद में राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी, भाजपा और RSS संपूर्ण हिंदू नहीं हैं। इस बात को लेकर सदन में भी हंगामा हुआ।

इसी मामले को लेकर अयोध्या के हनुमानगढ़ी के संत राजू दास का बयान भी सामने आया है। राजू दास ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि निवेदन करता हूं विपक्ष के उन नेताओं से की यही कारण है कि अभी तक आप विपक्ष में हो।

सनातन के बारे में टीका टिप्पणी करते हो। दूसरी बात दूसरी बात मुझको लगता है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को क्या बोलना चाहिए? कैसे बोलना चाहिए? किस प्रकार से बोलना चाहिए? उन्हें पता नहीं है। यह बहुसंख्यक समाज का यह अपमान है।

संत राजू दास ने आगे कहा कि हिंदुओं को हिंसक कहना मतलब 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। उस सदन में बैठकर लोकतंत्र के मंदिर में जिस प्रकार से विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कहा है दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

संत राजू दास ने यह भी कहा कि मैं माननीय सभी सदस्य गणों से मांग करता हूं कि जब तक राहुल गांधी को सदन में इस बात को लेकर माफी ना मांग ले तब तक संसद में उनको बोलते ना दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+