अयोध्या के गुप्तार घाट पर दिखा विशालकाय घड़ियाल, 20 सेकेंड का Viral Video देख लोगों के छूटे पसीने
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में स्थित गुप्तार घाट पर विशालकाय घड़ियाल देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घड़ियाल का Video देखने के बाद डर के मारे लोग पानी में नहाने के लिए भी नहीं उतर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट पर दो-तीन दिन से विशालकाय घड़ियाल दिखाई दे रहा है। घड़ियाल दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।

दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बालू के टीले पर दूर में एक मगरमच्छ लेटा हुआ है।
जिस स्थान से वीडियो बनाया गया है उसी स्थान पर एडवेंचर वोट स्टैंड भी है और वहां पर काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु एकत्र होते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग इस स्थान पर स्नान भी करते हैं।
फिलहाल घड़ियाल का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा घड़ियाल को पकड़ कर किसी दूसरे स्थान पर छोड़ देना चाहिए।
वहीं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वायरल वीडियो के आधार पर सरयू नदी में गुप्तार घाट पर घड़ियाल होने की बात कही जा रही है। घड़ियाल की तलाश की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो कब का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications