अयोध्या: प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को भगाने पर दो पक्षों में जमकर बवाल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना के बाद दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और तोड़फोड़ की गई। एक पक्ष के युवक पर दूसरे पक्ष की नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है। लड़की के गायब होने के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। बता दें कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में जवाबी हमले में जमकर तोड़फोड़ की। घरों में खड़े मोटरसाइकिल दरवाजे व खिड़कियां तक तोड़ दी गई। जातीय संघर्ष की आशंका पर मौका पर पीएसी लगा दी गई है।

fight between two parties on the abduction of a minor girl in ayodhya

मामला फैजाबाद जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कनक मलेथु गांव का है। आरोपी युवक कनक मलेथु गांव में अपने ननिहाल में रहता था और वायरिंग का काम करता था। इसी बीच उसका प्रेम संबंध उसी गांव की एक पक्ष की नाबालिक लड़की से हो गया। घटना के 1 दिन पूर्व युवक पर नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप लगा, जिसके बाद उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी युवक भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

नाबालिक लड़की के गायब होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए हैं और 23 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि इस मामले में 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ है। जातीय संघर्ष की आशंका पर जिला प्रशासन ने मौके पर पीएसी तैनात कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+