कार सेवकों के नाम पर यूपी में होगा सड़कों का निर्माण, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया ऐलान

लखनऊ, 08 जुलाई: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामनगरी अयोध्या में बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कारसेवकों के घर तक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों का नाम 'राम भक्त कारसेवक' के नाम पर होगा। इतना ही नहीं, रामभक्त की फोटो भी लगेगी। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि तत्कालीन सपा सरकार ने निहत्थे भगवान राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Keshav Prasad Maurya का ऐलान- कार सेवकों के नाम पर बनेंगी सड़कें | वनइंडिया हिंदी
    Dy CM Keshav Prasad Maurya said roads would be naed in the name of all late kar sevaks announced

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार 07 जुलाई को अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने करीब 15 अरब रुपये की 996 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने रुदौली में कारसेवक रामअचल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया। डिप्टी सीएम ने घोषणा की कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले सेना के वीर जवानों व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के घर तक भी 'जय हिद वीर पथ' का सरकार निर्माण कराएगी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि कारसेवक 1990 में अयोध्या आए थे और रामलला के 'दर्शन' चाहते थे। लेकिन तत्कालीन सपा सरकार ने निहत्थे भगवान राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। आज मैं घोषणा करता हूं कि ऐसे सभी कारसेवकों के नाम पर यूपी में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मौर्य ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए कम से कम 25 वर्षों तक भाजपा की सरकार आवश्यक है। वर्ष 2022 के चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा तीन सौ अधिक सीटें हासिल कर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल भी पूछा कि 'यदि मोदी नहीं आते तो क्या राममंदिर निर्माण की राह प्रशस्त हो पाती'।

    पहले कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में मंदिर की सुनवाई टालने की मांग करते थे और अब जब मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है तो भी अड़ंगा लगाने की कोशिश विपक्ष के नेता कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि हाईस्कूल व इंटर के टापर विद्यार्थियों के घर तक डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में 53 करोड़ रुपये से 210 मार्गों का निर्माण हुआ है और कई का अभी भी चल रहा है।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के घर तक मेजर ध्यानचंद विजय पथ का निर्माण भी होगा।

    सपा मुखिया अखिलेश यादव व आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की मुलाकात के सवाल पर मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले विस चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था। इस बार भी जितने चाहे उतने गठबंधन कर लें, लेकिन जीत भाजपा की ही होगी। कोई भी अब गुंडागर्दी को बढ़ावा देने वाली सरकार नहीं चाहता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+