Bharat Jodo Yatra: चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, बोले- 'एक नौजवान इस ठंड में चल रहा है पैदल'

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, 'एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है।'

champat rai Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: विंटर ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश में फिर से शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा बागपत के माविकला से शुरू होकर बड़ौत होते हुए शामली जाएगी। तो वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' की प्रशंसा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी की। इससे पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था।

तो वहीं, अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि, 'न तो संघ और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है।'

वहीं, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुड़ना चाहिए। इससे पहले राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि आप की देश जोड़ने की यात्रा पूर्ण हो। आप जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले।

Recommended Video

    कौन हैं पूर्व RAW Chief AS Dulat? जो Rahul Gandhi के साथ Yatra में हुए शामिल | वनइंडिया हिंदी |*News

    देश के हित में आप जो काम कर रहे हैं वह सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से प्रेरित है। राम लला की कृपा आप पर बनी रहे। जानकी घाट के महंत जनमेजय शरण ने भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने राहुल गांधी को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि आपकी यात्रा मंगलमय और आपका उद्देश्य पूर्ण हो। लक्ष्य की ओर आपके कदम अग्रसारित रहे, यही मेरी कामना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+