सीएम योगी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर काबुल नदी के जल से किया जलाभिषेक

अयोध्या, 31 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। सीएम ने अफगानिस्तान से एक लड़की द्वारा भेजे गए काबुल नदी के जल को गंगा जल में मिलाकर श्री रामजन्मभूमि का जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि अफगानिस्तान की एक लड़की द्वारा भेजे गए काबुल नदी के पानी को गंगाजल में मिलाकर पीएम मोदी के निर्देश पर राम मंदिर निर्माण स्थल पर डाला गया।

CM Yogi performs Jal Abhishek with Kabul river water at Shree Ram Janmabhoomi in Ayodhya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दिवाली पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन किया। फिर अशर्फी भवन में राम कथा में शामिल हुए। सीएम योगी ने रामकथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव का समापन किया। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, मैं अयोध्या में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करूंगा। मैं अपने साथ अफगानिस्तान की एक बालिका द्वारा भेजे गए जल को रामलला को समर्पित करूंगा।

सीएम योगी ने कहा- यह मेरे लिए गर्व की बात

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Gorakhpur में BJP, Akhilesh Yadav और BSP पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने कहा, ''यह मेरे लिए गर्व की बात है कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद भी एक बालिका ने रामलला के लिए जल भेजा है जो कि दिखाता है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से देश दुनिया में रह रहे हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+