सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, कहा- कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए किए जा रहे सभी इंतजाम

अयोध्या। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बेहाल उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर के बाद उन्होने अयोध्या का दौरा किया जहां उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चिकित्सा संबंधी इंतजामों का जायजा लिया। अफसरों के साथ बैठक कर उन्होंने दूसरी लहर से निपटने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।

CM Yogi in Ayodhya to review preparation to fight covid

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि पंचायत चुनाव के बाद गांवों के हालात बिगड़ेंगे। 29 मई को चुनाव संपन्न हुए, 2 और 3 मई को मतगणना के काम हुए और इसके बाद 5 मई से सरकार ने अभियान शुरू कर दिया। सर्विलांस कमिटियों को गांवों में भेजा गया और जिन पर भी संदेह हुआ उनकी जांच की गई। यह अभियान एक सप्ताह से चल रहा है।

सीएम ने कहा कि दूसरी लहर ने अचानक ऑक्सीजन की कमी की नई चुनौती पैदा कर दी। अयोध्या के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई की गई। यहां से नजदीक के जिलों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं। ऑक्सीजन एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ रही हैं, एयरफोर्स के बड़े एयरक्राफ्ट के जरिए टैंकर्स भेजे जा रहे हैं। इसके साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 300 ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य चल रहा है। सीएम ने कहा कि हमने सभी जिलों को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध कराए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+