महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने किए रामलला के दर्शन, बोले- बाबा साहेब ठाकरे का सपना, PM मोदी ने सच कर दिखाया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला के दर्शनों के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब ठाकरे के सपने को पूरा कर दिखाया।

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार 09 अप्रैल को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। रामलला के दर्शन के बाद अयोध्य में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो। उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सच कर दिखाया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात यह की शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का जो सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने बोलते हुए कहा कि पहले कुछ लोग कहते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएगे। सबने वादे तो किया, लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'देश में राम का राज्य ही चलेगा... जो राम को मानेंगे वहीं देश में राज करेंगे।' इस दौरान उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'जो रामजी का अपमान करते थे वो घर पर बैठ गए... और जो राम को मानते थे वो राज कर रहे हैं।' वहीं उनके साथ मौजूद विधायक रवि राणा ने कहा, 'जो राम का नहीं, जो हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं... उद्धव ने जो किया, वो आज उसका परिणाम भुगत रहे हैं।'
Recommended Video
बता दें, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शनिवार को लखनऊ पहुंचे, यहां उनका भव्य स्वागत किया था। रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस रविवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने अपने नेता का जमकर स्वागत किया। यहां से वे कुछ ही फासले पर स्थित महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए।












Click it and Unblock the Notifications