Ayodhya: स्कूल में हुई 10वीं की छात्रा की मौत, CCTV फुटेज में स्कूल की छत से गिरती आई नजर

अयोध्या के थाना कैंट इलाके में एक लड़की जो कक्षा 10 में पढ़ती स्कूल की छत गिरकर मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के झूले से गिरकर जख्मी होने की जानकारी दी थी।

Ayodhya News

Ayodhya News: 10वीं की छात्रा की स्कूल की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई, जिसकी CCTV फुटेज भी सामने आई है। वीडियो फुटेज में छात्रा स्कूल की बिल्डिंग से गिरते हुए नजर आ रही है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के झूले से गिरकर जख्मी होने की जानकारी उसके परिजनों को दी थी।

Recommended Video

    Ayodhya: स्कूल में हुई 10वीं की छात्र की मौत, CCTV फुटेज में स्कूल की छत से गिरती आई नजर

    हादसे की सूचना पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के अस्पातल में भर्ती कराया। लेकिन, छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवकाश होने के बावजूद विद्यालय से फोन करके उसे बुलाया गया।

    स्कूल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसके झूले से गिरकर घायल होने की खबर आई। वहीं, इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह मामला अयोध्या जिले थाना कैंट के अंतर्गत एक स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 10वीं की एक छात्रा की स्कूल की छत से गिर कर मौत हो गई। छात्रा अयोध्या के रायबरेली रोड बाईपास के एक गांव की रहने वाली थी।

    मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार 26 मई को स्कूल में छुट्‌टी थी। सुबह 8:30 बजे स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने उनकी बेटी को फोन करके बुलाया, जिसके बाद उनकी बेटी 8:45 पर स्कूल के लिए निकल गई।

    इसके बाद स्कूल से 10 बजे फोन आता है कि उनकी बेटी झूले से गिर गई है और उसे चोट लग गई। इसलिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे, तो देखा कि बेटी की मौत हो गई है और उसके पूरे शरीर में चोट के निशान थे। परिजनों की मानें तो उनकी बेटी की आंख और हाथों पर चोटों के निशान थे।

    उन्होंने कहा कि इतनी चोट तो तभी आ सकती है जब छात्रा को प्रताड़ित किया गया हो या उसे मारा-पिता गया हो। छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए स्कूल के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दूसरी तरफ स्कूल वालों ने छात्रा के झूले से गिरने की बात की थी।

    जबकि, सीसीटीवी फुटेज में वह स्कूल की छत से गिरती हुई दिखाई दे रही है। स्कूल की ओर से गलत जानकारी देने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दिया है। इस मामले पर अयोध्या के एसपी सिटी ने कहा कि ये मामला थाना कैंट के अंतर्गत एक स्कूल का है।

    सूचना प्राप्त हुई है कि एक लड़की जो कक्षा 10 में पढ़ती थी, चोटिल हालत में विद्यालय प्रबंधक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराई गई है। उसके परिजन को सूचना दी गई। वे मौके पर आए। इस बीच इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। साक्ष्यों के आधार सीसीटीवी फुटेज, सर्विलेंस के आधार पर सही इन्वेस्टिगेशन कर के कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+