Ram Mandir: 20 जनवरी के बाद अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, स्थानीय लोगों की ऐसे होगी पहचान
Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच अब 20 जनवरी से अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि 20 जनवरी से अयोध्या में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय लोगों के पहचान पत्र की जांच की जाएगी और पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि अयोध्या में रहने वाले लोगों से भी 21 और 22 जनवरी को बाहर न निकलने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के दौरान काफी संख्या में लोगों का अयोध्या में आगमन होगा। वीवीआई की सुरक्षा के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
राम मंदिर उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए 20 जनवरी से ही अयोध्या की सीमाएं सील हो जाएगी। इसके अलावा 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा। इस दौरान बाहर की जनपदों से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि अयोध्या धाम के भीतर रहने वाले लोगों को ही अपने घर आने-जाने की छूट दी जाएगी जबकि बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा बाहर की जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए जल्द ही डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा। डायवर्सन प्लान लागू होने के बाद सील किए गए रास्ते पर वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा जाएगा। इस बारे में पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा शहर के लोगों से अपील की गई है कि अयोध्या के लोग इस बात का ख्याल ध्यान रखेंगे कि बाहर से आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।












Click it and Unblock the Notifications