Ayodhya road accident: सवारियों से भरी प्राइवेट बस के ऊपर पलटा ट्रक, 4 की मौत और 40 घायल
लखनऊ की ओर से अम्बेडकरनगर जा रही एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर बूथ नंबर 4 के पास भयानक टक्कर हुई है, जिसमे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो लगभग 40 घायल हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमे बाईपास पर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस के ऊपर ट्रक पलट गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद हैं तथा जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी/ एसएससी मुनिराज भी मौजूद। बताया जा रहा है कि कई सवारियां बस के अंदर फंसी हुई हैं।

आधा दर्जन एम्बुलेंस मौके पर, रेस्क्यू जारी
जानकारी अनुसार प्राइवेट बस लखनऊ से अम्बेडकरनगर की तरफ जा रही थी कि तभी एक ट्रक से भयानक टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस के ऊपर ट्रक पलट गया जिससे बस ट्रक के नीचे दब गई। इस दौरान बस में करीब 47 लोग सवार थे जिसमे से 4 की मौत की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा ने की है। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल है तो कई सवारियां बस के अंदर फंसी हुई हैं। घायलों को मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक एम्बुलेंसों के जरिये अस्पताल पहुंचाया जा रहा है तो वहीं बस में फंसी हुई सवारियों का रेस्क्यू जारी है।

सीएम योगी ने किया दुख प्रकट
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा "जनपद अयोध्या में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications