प्रेमी के हाथ पर लगे प्लास्टर ने खोला प्रेमिका की हत्या का राज

Faizabad news, फैजाबाद। यूपी के अयोध्या के थाना खंडासा क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का खुलासा कर पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। पुलिस ने खुलासा कर बताया कि युवती की हत्या उसी के प्रेमी ने गला दबाकर की थी। आरोपी युवक ने प्रेम ईर्ष्या में आकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गया था लेकिन सर्विलांस के सहारे पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंच ही गई।

ayodhya police revealed murder mystery of a bf who killed her gf

दरअसल मामला थाना खंडासा क्षेत्र के ढोली असकरन गांव का है। जहां पर 4 दिन पूर्व एक युवती का शव गेहूं के खेत में पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई थी। युवती के मोबाइल पर आखरी कॉल के सहारे पुलिस आरोपी सूरज तक पहुंच गई। आरोपी सूरज थाना रौनाही के लखौरी गांव का रहने वाला है जिसका 4 वर्ष पूर्व मृतक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। इसी दौरान आरोपी युवक सूरज गुजरात के सूरत शहर में नौकरी करने चला गया और उसे लगा कि उसकी प्रेमिका का संबंध किसी और से हो गया है और वह उसको अवॉइड कर रही है।

ayodhya police revealed murder mystery of a bf who killed her gf

प्रेमिका से मिलने आरोपी सूरज सूरत से अयोध्या पहुंचा और फिर अपनी प्रेमिका को फोन किया और गांव के बाहर खेत में मिलने के लिए बुलाया। मिलने पर दोनों में कहासुनी हुई और युवक ने कहा कि क्या वह किसी और के संपर्क में है। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हुई और फिर उसने अपने दाहिने हाथ से उसके गले को जोर से पड़क लिया और जब तक पकड़ा रहा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। सूरत में एक फैक्ट्री में काम करते समय युवक बाएं हाथ में चोट लग गई थी जिससे उसके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है लेकिन पुलिस ने दावा किया कि उसने दाहिने हाथ से ही उसके गले को ग्रिप में लेकर लड़की की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+