बड़ी बहन से संबंध बनाकर की हत्या, छोटी बहन जागी तो उसे भी मार डाला, वीडियो

Ayodhya man murders married lover, her sister in fit of rage

Uttar pradesh news (अयोध्या। अयोध्या में हुई दो सगी बहनों की हत्या मामले में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। दोनों हत्याएं पड़ोस में रहने वाले युवक ने अवैध संबंधों को लेकर की थीं। युवक ने बड़ी बहन से फिजिकल रिलेशन बना लिए थे, बाद में उसके पति को भी बताने की धमकी दी। इस पर उस महिला (बड़ी बहन) ने भी शोर मचाने की बात कहीं। इससे वह युवक डर गया। उसने वहीं उस महिला को मार डाला। उसी समय वहां सो रही उसकी छोटी बहन भी जाग गई। इस पर युवक ने उसकी भी लोहे के पट्टी से मारकर हत्या कर दी।

​फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद की वारदात

​फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद की वारदात

अयोध्या एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इस केस को सुलझाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन दोनों बहनों की हत्या के मामले के कई और पहलू भी उजागर हुए। आरोपी युवक ने कुबूला कि उन दोनों बहनों को मार डालने के बाद सुबूत भी मिटाने की पूरी कोशिश की थी। उसने यह भी कुबूला कि हत्या करने से पहले भी युवक ने बड़ी बहन से फिजिकल रिलशेन बनाए थे। फिर हत्या के आरोप से बचने के लिए उसने सावधान इंडिया सीरियल देखकर सबूत को मिटाने की कोशिशें कीं। मगर, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।

यहां का है मामला

यहां का है मामला

मामला जनपद के थाना गोसाईगंज का है, जहां 23 दिसंबर को दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई थी।ब्लाइंड मर्डर की इन्वेस्टिगेशन करते-करते पुलिस उस आरोपी युवक तक पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक रवि वर्मा महिला का पड़ोसी ही है। वह क्राइम धारावाहिक सावधान इंडिया देखने का आदी था, जिसके बाद आरोप से बचने के लिए सावधान इंडिया के पैंतरे को भी आजमाया।

लोहे के पटिया से दोनों बहनों की हत्या की

लोहे के पटिया से दोनों बहनों की हत्या की

रवि वर्मा ने महिला से अवैध फिजिकल रिलेशन बनाए हुए थे। महिला शादीशुदा थी, रवि वर्मा ने अपनी हवस पूरी करने के बाद उससे कहा कि वो यह बात उसके पति से बता देगा। जिससे वह महिला घबरा गई और उसने भी कहा कि वह अभी शोर मचा देगी। रवि डर गया और वहीं डंडे से प्रहार किया। इस पर महिला घर के अंदर भागी तो लोहे का पटिया सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। इस बीच उसकी छोटी बहन जाग गई तो उसकी भी लोहे की पटिया से मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद खून से सने कपड़ों को जलाया

हत्या के बाद खून से सने कपड़ों को जलाया

दोनों बहनों को मारने के बाद आरोपी रवि वर्मा ने अपने खून से सने कपड़ों को जला दिया। इसके लिए उसने पड़ोसी महिला से माचिस मांगी थी। पुलिस के मुताबिक यह वही पड़ोसी महिला थी, जिसने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे रवि को गिरफ्तार किया। कपड़े की राख को भी साक्ष्य के तौर पर लिया। अब हत्यारे युवक को सलाखों को पीछे भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+