Ayodhya News: बिहार से 93 नाबालिग बच्चों को बस में बैठाकर सहारनपुर ले जा रहे मौलवी को पुलिस ने पकड़ा
Ayodhya News: अयोध्या पुलिस द्वारा एक बस से शुक्रवार को 93 बच्चों को पकड़ा गया है। पकड़े गए बच्चों की उम्र 2 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। बच्चों को बस से लेकर कुछ लोग जा रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बस समेत बच्चों को पकड़ लिया।
बच्चों को पकड़ने के बाद उन्हें लेकर जा रहे लोगों को भी पुलिस से पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही कि मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी इस मामले में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बिहार के रहने वाले नाबालिक बच्चों को बस से लेकर सहारनपुर के देवबंद जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 27 पर बस को रोक लिया गया।
बस को रोकने के बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया। बस में सवार सभी बच्चे विशेष समुदाय के बताए जा रहे हैं। पूछताछ में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ उसके बाद पुलिस ने बच्चों को ले जा रहे हैं लोगों को पकड़ लिया।
आधार कार्ड के आधार पर की जा रही जांच पड़ताल
कहा जा रहा है कि इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा भी पुलिस को सूचना दी गई थी। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने देवकली स्थित पंचशील के पास से बस को रोक कर लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बस से 93 बच्चों को पकड़ा गया है।
पकड़े गए बच्चों के पास से बरामद आधार कार्ड के सत्यता की जांच की जा रही है। इसके अलावा बच्चे मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं उनके माता-पिता कौन हैं और इनको कहां भेजा जा रहा था? ऐसे कई सवाल हैं जिनका पुलिस जवाब ढूंढ रही है।
इस बारे में अयोध्या कोतवाली के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया कि बस से बच्चों को लेकर एक मौलवी और कुछ लोग लेकर जा रहे थे। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि बच्चे अररिया बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें सहारनपुर के देवबंद ले जाया जा रहा था। मामले में मौलवी और बस परिचालक से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications