Ayodhya ground report: भक्तों में राम नाम का टैटू बनवाने का क्रेज, कहा- याद रखा जाएगा ये ऐतिहासिक पल
Ayodhya Ground Report: राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद रामभक्तों में टैटू का क्रेज देखने को मिला। अयोध्या में दूर दराज से आए रामभक्त इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए।
कुछ लोगों ने अयोध्या से लकड़ी के बने राम मंदिर को खरीदा तो कुछ लोग भगवान राम से जुड़े अन्य सामानों की खरीदारी की। धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना था कि उनका सौभाग्य है कि ऐसे ऐतिहासिक पल को देखने का उन्हें मौका मिला।

राम की भक्ति में मगन कुछ राम भक्त सड़कों पर डांस भी करते नजर आए कुछ लोग यादगार तस्वीरें बनाईं। इसी तरह सरयू तट पर तथा अन्य स्थानों पर कुछ लोग अपने हाथों पर प्रभु श्रीराम का टैटू बनवाते वेट नजर आए।
आलम यह रहा कि टैटू बनाने वाले के पास लोगों की लाइन लगी रही। मध्य प्रदेश के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि जब तक उनके हाथ पर श्रीराम लिखा हुआ यह टैटू रहेगा तबतक उसे देखकर उन्हें यह ऐतिहासिक पर याद आता रहेगा।
इसी तरह दक्षिण भारत से अयोध्या पहुंचे कई भक्तों द्वारा भी अपने हाथ पर श्री राम का टैटू बनवाया गया। अधिकतर लोग केवल इसलिए टैटू बनवाए जिससे उन्हें राम का स्मरण होता रहे तथा 500 सालों के इंतजार के बाद आए ऐतिहासिक पल को लोगों को बताया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications