प्रियंका गांधी खूबसूरत हैं पहले आती तो फिल्म में बहू को रोल जरूर देता: वसीम रिजवी

अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादास्पद बयान दिया है। वसीम रिजवी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा खूबसूरत हैं उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी। वह मेरे पास आती तो मैं अपनी फिल्म राम जन्मभूमि में जफर खान की बहू का रोल देता।

shia waqf board president waseem rizvi controversial statement on Priyanka Gandhi

बुधवार को शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी का परिवार मुस्लिम परिवार है। कांग्रेस पहले ही भगवान राम के वजूद को नकार चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के वर्कर्स उनकी फिल्म को यहां रिलीज नहीं होने देना चाहते। दिसंबर में यह फिल्म रिलीज होनी थी। मामले को कोर्ट में ले जा कर रोड़े अटकाए गए। अब यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज हो रही है।

shia waqf board president waseem rizvi controversial statement on Priyanka Gandhi

दरअसल वसीम रिजवी ने राम जन्म भूमि को लेकर 1990 में हुए गोलीकांड पर आधारित एक फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के मनोज जोशी और गोविंद नामदेव जैसे सितारों ने काम किया है। फिल्म के जारी ट्रेलर में जफर खान की बहू का हलाला दिखाया गया है। ऐसे में वसीम रिजवी का बयान विवादित माना जा रहा है। वसीम रिजवी की फिल्म राम जन्मभूमि पूरे देश में 29 मार्च को रिलीज हो रही है। हालांकि अयोध्या फैजाबाद में इस फिल्म को रिलीज करने से मौखिक रूप से रोक लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+