Ayodhya Airport: पीएम मोदी इस दिन करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन, वायुसेना के विमान की हुई ट्रायल लैंडिंग

Ayodhya Airport: अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहली बार विमान की लैंडिंग हुई। शुक्रवार दोपहर में एयरपोर्ट के एप्रन पर भारतीय वायु सेवा का विमान लैंड किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 दिसंबर को इस एयरपोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा।

30 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को इसी विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर आएंगे ऐसे में शुक्रवार को ट्रायल के तौर पर विमान को उतारा गया।

airport-first-air-force-plane-landed-at-ayodhya-airport

अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया जाने के बाद एयरपोर्ट से घरेलू विमान का आवागमन उसी दिन प्रारंभ होगा। अभी तक एयर इंडिया द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है जबकि अन्य एयरलाइंस द्वारा भी विमान सेवा संचालित की जाने की बात सामने आ रही है।

प्रधानमंत्री के हाथों एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जाने के बाद एयर इंडिया की पहली फ्लाइट 30 दिसंबर को 11:30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। उसके बाद 30 मिनट तक एयरपोर्ट पर रहने के बाद यह फ्लाइट वापस दिल्ली लौट जाएगी। हालांकि एयरपोर्ट पर कमर्शियल विमान सेवाएं 6 जनवरी से शुरू की जाएंगी।

घरेलू रूट पर विमान संचालित किए जाने की तैयारी
बताया जा रहा है कि अयोध्या एयरपोर्ट तैयार हो जाने के बाद अयोध्या से अहमदाबाद और अन्य एयरपोर्ट के बीच पिमान संचालित किए जाने को लेकर विमानन कंपनियों द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद अलग-अलग रूप पर अयोध्या से विमान सेवाएं संचालित की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+