युवती से अश्लील बातें करने करना चाहता था एसओ, ऑडियो वायरल होने पर SSP ने किया लाइन हाजिर

अयोध्या। अयोध्या की थाना राम जन्मभूमि के एसओ राकेश गुप्ता पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने मोबाइल पर अश्लील बातें करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। युवती और एसओ राकेश गुप्ता का ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसको संज्ञान में लेते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने एसओ राम जन्मभूमि राकेश गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ अयोध्या अमर सिंह को सौंप दी है।

action against policemen over obscene talk with woman in ayodhya

क्या है पूरा मामला

पीड़ित युवती अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रहती है और अयोध्या में ही एक स्वयं सहायता समूह चलाती है। युवती ने एसओ राम जन्मभूमि राकेश गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। ऑडियो में साफ बातें आ रही है कि एसओ राकेश गुप्ता महिला को अनैतिक बात करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसको संज्ञान में लेते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने एसओ राकेश गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ आध्या अमर सिंह को सौंप दी है।

एसओ ने युवती के घर जाकर भी उसे धमकाया

दरअसल, स्वयं सहायता समूह की धनराशि गबन के आरोप में युवती थाना राम जन्मभूमि राकेश गुप्ता के पास पहुंची थी, जिसके बाद एसओ ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और आए दिन उसको फोन करने लगे। यही नहीं उसके घर भी जाते थे और जब पीड़ित युवती ने एसओ का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया तो एसओ उसके घर जाकर धमकी भी दी कि तुमने मेरा नंबर ब्लैक लिस्ट में क्यों डाला। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व राज्य महिला आयोग से भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+