अयोध्या में मंदिर तोड़ने की नोटिस का विरोध, AAP की 'भाजपा भगाओ भगवान बचाओ' यात्रा
Faizabad news, फैजाबाद। आम आदमी पार्टी 12 जनवरी से भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है जिसका नेतृत्व सांसद संजय सिंह करेंगे। यह यात्रा अयोध्या के नया घाट से शुरू होकर 13 जनवरी को काशी पहुंचेगी जहां पर संजय सिंह एक सभा को संबोधित भी करेंगे।

काशी में योगी सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के लिए प्राचीन मंदिरों और इमारतों को तोड़ने की तैयारी किये जाने के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए आम आदमी पार्टी यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से काशी तक भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत 12 जनवरी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के नयाघाट राम पैड़ी से शुरू होगी और 13 जनवरी को काशी में समाप्त होगी.इस यात्रा में दिल्ली विधानसभा के 2 दर्जन से अधिक विधायक व अपना दल कृष्णा पटेल गुट की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल सहित दूसरे दलों के कई नेता भी शामिल होंगे।

आप का आरोप है कि भाजपा सरकार पुरातत्व विभाग में दर्ज काशी के प्राचीन मंदिरों को तोड़ रही है। मंदिरों को तोड़ने की प्रकिया पिछले एक साल से चल रही है। भाजपाई अयोध्या में कहते है कि राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे लेकिन काशी में कहते है भोले बाबा हम आयेंगे मंदिर सभी तुडवायेंगे। अयोध्या में 176 मन्दिरों व घरों को भी तोड़ने की नोटिस भाजपा सरकार ने दे दी है और ये अंतिम नोटिस है। इसके बाद अयोध्या में भी प्राचीन मन्दिरों को तोड़ने की प्रकिया शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications