सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबे एक ही परिवार के 15 लोग, अब तक मिले 6 शव
अयोध्या, 10 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से है, यहां शुक्रवार 09 जुलाई की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, आगरा जिले के सिंकदरा से एक परिवार अयोध्या आया था। यहां गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान परिवार के 15 सदस्य डूब गए। इस हादसे में छह में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। उनके शव मिल गए हैं। वहीं, 3 अभी लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोर और अन्य टीमें अभियान चला रही हैं। जबकि 6 लोग बच गए हैं। इनमें 3 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Recommended Video

आगरा के सिंकदरा का रहने वाला 15 लोगों का एक परिवार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। दोपहर में सभी सदस्य गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे, तभी परिवार की दो महिलाओं फिसल गईं और नदी के तेज बहाव में फंस गई। उन्हें बचाने के लिए आसपास स्नान कर रहे परिवार के अन्य सदस्य आगे आए। वह सभी सरयू के तेज बहाव में फंस गए और बहने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
बता दें कि इस दौरान परिवार के 3 लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर आ गए, जबकि 3 लड़कियों को गोताखोरों व आसपास के लोगों ने बचा लिया। महिलाएं समेत परिवार के 9 लोग बह गए। गोताखारों ने तलाश अभियान चलाया तो करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 6 के शव मिल गए, जबकि 3 का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, लापता लोगों की तलाश में सरयू नदी में रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, नाविक, गोताखोर और सिविल पुलिस के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे रहे।
बता दें कि यह ऑपरेशन गुप्तार घाट से नए घाट तक चलाया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन के मुताबिक, हादसे के बाद आगरा के सिकंदरा निवासी 40 वर्षीय सतीश, 65 वर्षीय अशोक, 7 वर्षीय किशोर नमन, 35 वर्षीय आरती, 28 वर्षीय गौरी और 7 वर्षीय धैर्या को गोताखोरों ने तुरंत बाहर निकाल लिया था। वहीं, राजकुमारी पत्नी अशोक उम्र (60), सीता उर्फ दामिनी पत्नी सचिन उम्र (35), दृष्टि पुत्री सचिन उम्र (04), श्रुति पुत्री देवेंद्र उम्र (20), पंकज पुत्र अशोक उम्र (25) और ललित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र (40) के शव मिले है।
हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। सरयू में जलस्तर में बढ़ने के कारण बचाव में परेशानी आ रही है। गुप्तार घाट के पूर्व के सभी घाटों पर नजर रखी जा रही है आगे के पुलिस स्टेशनों को भी सतर्क किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications