PWD मंत्री ने इटावा को दी करोड़ों की सौगात, कहा- वर्ल्ड क्लास बनेंगी यूपी की सड़कें
UP News: लोक निर्माण मंत्री जितिन कुमार रविवार को इटावा पहुंचे। इटावा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बरसात के चलते कई सड़कें खराब हो गई हैं। सड़क खराब होने के चलते लोगों के आवगमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है और जो भी सड़कें खराब हो गई है उनको बनवाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो भी सड़कें अभी बची हैं उन्हें भी जल्द ही बनवा लिया जाएगा। कोई भी ऐसा गांव या कस्बा नहीं होगा जहां सड़कें नहीं होंगी या नहीं बनी होंगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़कें वर्ल्डक्लास बनेंगी।
इस दौरान नेता और कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है ऐसे में नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने में जुट जाएं। जनता के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएं।
कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री द्वारा 30 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद बरसात होने के चलते मंत्री जितिन प्रसाद बहुत देर तक लोगों को संबोधित नहीं कर पाए। हालांकि अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें कहती कुछ और थी और करती कुछ और थीं। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जो भी वादे किए जाते हैं उनको पूरा किया जाता है। आगे भी इसी तरह आप लोगों से जो कुछ वादा किया जा रहा है उसे पूरा किया जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications