'भ्रष्टाचारी' अधिकारियों पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिए

इटावा, 06 जनवरी: यूपी चुनाव से पहले सपा से गठबंधन कर चुके प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने दावा किया कि वह अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। शिवपाल ने कहा कि वह बहुत जल्द एक मंच साझा करेंगे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा अधिकारियों को सचेत रहना चाहिए। अगर भ्रष्टाचार ऊपर होगा तो जाहिर सी बात है भ्रष्टाचार नीचे भी होगा। भ्रष्टाचार समाज के लिए देश के लिए कलंक है इससे दूर होना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि जनता की सबसे बड़ी समस्या इस समय बिजली है। बिजली की स्थिति ऐसी है कि जब ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो वहां कई दिनों कई महीनों तक नहीं बदला जाता है।

UP elections 2022 Shivpal singh yadav in etawah

दरअसल, शिवपाल के कार्यक्रम में बिजली के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इसपर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि लोगों को यहां होना चाहिए था, लेकिन नहीं आए कल ताखा में कार्यक्रम में भी उन्होंने कहा था कि मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों को होना चाहिए था। लेकिन नहीं आते हैं राजस्व विभाग के लेखपालों पर भी कई सवाल उठाए उन्होंने कहा बिना पैसा लिए दाखिल खारिज नहीं करते हैं, जिससे पीड़ित लोग मुकदमा लड़ते-लड़ते बच्चे से बूढ़े हो जाते हैं, लेकिन उनको न्याय नहीं मिलता है।

शिवपाल ने कहा कि योजनाओं का पैसा विकास कार्य में लगना चाहिए। योजनाएं आती है और बंद हो जाती हैं और विकास कार्य में पैसा नहीं लग पाता है, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह सभी काम होंगे तो निश्चित ही तरक्की होगी, विकास होगा। सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। जनता की समस्या जल्दी पूरी करें। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी तमाम समस्याएं हैं। गली-खड़ंजा संपर्क मार्ग, नल, बिजली जैसी तमाम समस्याओं का निदान होना चाहिए।

शिवपाल यादव ने इस दौरान पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता है और थाने में जाते तो पुलिस दोनों तरफ से पैसा ले लेती है, ऐसा नहीं होना चाहिए। वहां के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मामले को गांव में ही बैठकर पंचायत करके सुलह समझौता करा देना चाहिए, जिससे कि वह लोग थाने तक ना जाएं। थाने में पहुंचता है तो दुश्मनी बढ़ जाती है और बड़ी घटनाएं हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+